तेज रफ्तार के कहर ने निगल ली युवक की जिंदगी ; मौत के बाद आक्रोश

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मेथवलिया चौक पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के चैनपुर पहाड़पुर गांव निवासी मनोज राय के 25 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार राय उर्फ गुड्डू के रूप में की गई. हालांकि गंभीर स्थिति में उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह डाक विभाग के पार्सल की गाड़ी नेवाजी टोला चौक से लेकर मढ़ौरा जा रहा था. उस क्रम में मेथवलिया चौक पर अपनी गाड़ी रोक कर जैसे ही गाड़ी से नीचे उतरा, उसी बीच तेज गति से जा रही किसी गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

Add

जिसके कारण वह गंभीर उसे घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हुई है. इस घटना के बाद परिवार वालों में आक्रोश है. वहीं परिजनों ने बताया कि वह डाक विभाग का निजी चालक था और रोज की तरह पार्सल लेकर ड्यूटी पर निकला था. फोर लेन पर अचानक जाम लग जाने के कारण वह वाहन से उतरकर जाम की स्थिति देखने लगा. उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया. जिसके बाद उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *