अलग-अलग सड़क हादसों में तीन व्यक्ति की मौत : परिवार में मातम

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन व्यक्ति की मौत हुई है. जिले के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी–बरौली स्टेट हाईवे-96 पर आज देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हुई है. मृत व्यक्ति की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव निवासी 45 वर्षीय पवन पटेल के रूप में की गई. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में जुट गए. वहीं सूचना पाकर पहुंची एकमा थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Add

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक पवन पटेल चापाकल मिस्त्री था. रात होते दूसरी घटना जिले के गड़खा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां गड़खा थाना अंतर्गत कदना बाजार के समीप स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार वेल्डिंग मिस्त्री की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई है. मृत मिस्त्री की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी मोतीलाल राय के 30 वर्षीय मिथिलेश कुमार के रूप में की गई है. दुर्घटना के बाद पुलिस के द्वारा उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.

इस घटना की सूचना पाकर परिवार वाले अस्पताल पहुंचे, जहां मौत की सूचना मिलते ही रोना-पीटना लग गया. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि मिथिलेश मढौरा थाना अंतर्गत भुवालपुर गांव में वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता था. आज देर संध्या काम से वापस बाइक से घर लौट रहा था. उसी बीच कदना बाजार के समीप किसी अज्ञात स्कॉर्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल लाने के क्रम में उसकी मौत हुई है.

जबकि, तीसरी घटना जिले के गौरा थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पुजारी की मौत उपचार के दौरान सदर अस्पताल में हो गई. मृत पुजारी की पहचान जिले के गौरा थाना क्षेत्र के गौरा गांव स्वर्गीय महाराज राय के 89 वर्षीय पुत्र नन्हीं राय के रूप में की गई. जो कि गौरा स्थित महावीर मंदिर में पुजारी का काम करते थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह बीती रात मंदिर से बाहर निकले ही थे कि उसी बीच तेज रफ्तार से जा रही किसी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां, प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी मौत हुई है. चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. घटना बीती देर रात्रि की बताई गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *