अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने साइकिल सवार लाइन होटल कर्मी को रौंदा ; मौके पर हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर रिविलगंज थाना अंतर्गत मुकरेड़ा गांव के समीप वीआईपी गोलंबर के समीप अनियंत्रित हाईवा ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई. मृत व्यक्ति के पॉकेट से मिले लाइन होटल के कागज से पहचान की गई. बताया जाता है लाइन होटल से अपना काम निपटाकर साइकिल से घर लौट रहा था.इस बीच हादसे का शिकार हो गया. मृत व्यक्ति की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई गांव निवासी सदन सिंह के छत्तीस वर्षीय पुत्र पंकज सिंह के रुप में की गई है.

Add

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह गांव के समिति किसी लाइन होटल पर काम करता था आज रात्रि लाइट होटल से काम निपटा करवा साइकिल से घर जा रहा था. इस बीच पीछे से आ रही हाईवे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण उसकी मौत मौके पर हो गई. वहीं इस घटना की सूचना के बाद पूरे परिवार में रोना पीटना लगा हुआ है. समाचार प्रेषण तक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *