छपरा जंक्शन पर सद्भावना एक्सप्रेस से लावारिस स्थिति में 407 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – .पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है. बता दें कि आगामी होली त्योहार के दृष्टिगत वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर छपरा जंक्शन एवं ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज 407 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई. जिसकी कुल मात्रा कुल-101.76 लीटर है. जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 4 हजार 360 रुपए बताई जा रही है. यह शराब सद्भावना एक्स के कोच संख्या M-2 226722 NR एवं साधारण कोच संख्या -133501/C NR से बिहार तस्करी हेतु ले जाई जा रही थी,

Add

जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा जब्त किया गया है. हालांकि जांच के दौरान किसी ने इसे अपना होना नहीं बताया. जिसके कारण किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इस अवसर पर आरपीएफ एवं जीआरपी प्रभारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर होली पर्व को लेकर ट्रेनों में विशेष चौकसी बरती जा रही है. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से लावारिस स्थिति में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *