पूर्व के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक किशोर गंभीर, भर्ती

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत पश्चिम बलुआ गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक किशोर को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया गया. गंभीर स्थिति में किशोर को परिवार वालों के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. जख्मी किशोर जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के पश्चिम बलुया गांव निवासी उमेश ठाकुर का 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार बताया गया है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी किशोर के दादा व परिवार वालों ने बताया कि 2 दिन पूर्व जख्मी क्या बड़ा भाई बाइक से जा रहा था. उस दौरान खेत पटवन कर रहे पाइप पर बाइक चढने के कारण उनके बीच विवाद हुआ और मारपीट हुई थी.

उसी विवाद को लेकर आज जब प्रिंस दुकान जा रहा था तभी गोल्डी राय अन्य लड़कों के साथ मिलकर उसे रास्ते में रोककर उसे चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया. जिसके बाद वे लोग भाग गए. वहीं जख्मी हालत में प्रिंस को सादर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है. इस संबंध में जख्मी किशोर के चाचा इंद्रजीत ठाकुर के बयान पर सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस के समक्ष प्राथमिकी के लिए बयान दर्ज किया गया है. वही प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *