₹10 लाख की रंगदारी मामले में राजद नेता जीवन यादव गिरफ्तार ; बढ़ाई गई शिकायतकर्ता की सुरक्षा

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK –  सिवान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन विवाद और ₹10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में राजद नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जीवन यादव को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई मैरवा थाना कांड संख्या 364/25 से जुड़ी है, जो 30 अगस्त 2025 को व्यवसायी अमन कुमार राज की शिकायत पर दर्ज किया गया था. शिकायत के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर जान से मारने की धमकी दी गई थी और ₹10 लाख की रंगदारी मांगी गई थी.

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308 (2), (3) और (5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच में रंगदारी का मामला सही पाया गया. जिसके बाद एसपी पूरण कुमार झा के निर्देश पर SIT ने कार्रवाई करते हुए जीवन यादव को गिरफ्तार कर लिया SP पूरण कुमार झा ने स्पष्ट कहा है कि सिवान में कानून से ऊपर कोई नहीं. चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अपराध करेगा तो कार्रवाई तय है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. वहीं शिकायतकर्ता की सुरक्षा बढ़ाई गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *