हत्या कर फेंके गये युवती के शव को कुएं से किया गया बरामद ; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत लक्ष्मणचक से इदिलपुर जानेवाली सड़क किनारे पानी भरे कुएं से एक युवती का शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. हालांकि समाचार प्रेषण तक युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मृतका की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या किए जाने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए उसे कुएं में फेंका गया है. कुएं में शव होने की सूचना गांव में आग की तरफ फैल गई.

Add

जिसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. वह लाल रंग का सूट और उसके ऊपर बैगनी कलर का स्वेटर पहनी हुई थी. उसके दाहिने हाथ की दो उंगलियों में अंगूठी पाई गई है. वहीं उसके कान में वाली और बाएं पैर में काले रंग का धागा बांधा हुआ था. शव का पंचनामा के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान हेतु 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *