रात होते-होते फायरिंग : गोली मार एक युवक को किया गंभीर, दोस्त पर चाकू से हमला

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी व सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां रात होते-होते गोली मारकर एक युवक को जख्मी कर दिया गया है वहीं बीच वचाव करने पहुंचे उसके दोस्त के ऊपर भी चाकू से हमला किया गया है. गोली लगने से जख्मी युवक जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी तारकेश्वर सिंह का 32 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार सिंह बताया गया है. वहीं जख्मी उसका दोस्त स्थानीय निवासी जख्मी में भीमल सिंह का 42 वर्षीय पुत्र मुन्ना सिंह बताया गया है.

 

जख्मी हालत में दोनों को एकमा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि गोली संजीव सिंह के बांये पैर को छेदती हुई आरपार हो चुकी है.  इस घटना के संबंध में जख्मी संजीव सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ घर पर बैठे थे तभी स्थानीय निवासी धड़ाका सिंह अन्य लोगों के साथ उनके घर पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी.

उस दौरान एक गोली उनके जैकेट के दाहिने साइड को छेदती हुई निकल गई है. जबकि, दूसरी गोली उसके बाएं पैर में लगी है. जिसके बाद घर पर अफरातफरी मच गई. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. वही पुलिस त्वरित कार्रवाई में छापेमारी प्रारंभ कर दी है. सूत्रों की माने तो पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया जिससे फिलहाल पूछताछ जारी है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *