परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों पर हमला ; खेत में ले जाकर लाठी-डंडे से की पिटाई

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनी गांव के समीप परीक्षा देकर घर लौट रहे तीन छात्रों के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की. इस घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. पिटाई से जख्मी छात्र का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जख्मी छात्र भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्यामचक वार्ड संख्या-2 मोहल्ला निवासी पुतुल राय का पुत्र कुंदन कुमार बताया जाता है. वही दो अन्य दोस्त साहिल और निक्कू बताये जाते है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कुंदन ने बताया कि वे लोग परीक्षा देकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे. उसी दौरान नैनी गांव के पास पहले से घात लगाए करीब 25 से 30 की संख्या में युवकों ने उन्हें घेर लिया.

Add

आरोप है कि हमलावरों ने जबरन उन्हें मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया और नैनी चंवर की ओर ले जाकर लाठी-डंडों व रॉड से बेरहमी से पिटाई की.  अफरातफरी का फायदा उठाकर उसके दो दोस्त वहां से भाग निकले, लेकिन कुंदन को पकड़कर मारपीट की गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. परिजनों ने बताया कि पुराने विवाद और दुश्मनी के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है. इधर, मामले की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *