लापता युवक का शव नदी से बरामद ; क्या है मामला ? जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टोटहा स्थित लगुनी बुढ़िया माई स्थान के समीप गरखी नदी से एक युवक का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान के बाद हड़कंप मच गया. वह बीते 2 फरवरी से लापता था. जिसके गुमसुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई थी. आज उसका शव मिलते के साथ ही परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई. मृत युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव निवासी 20 वर्षीय सचिन कुमार के रूप में की गई. वहीं इसकी सूचना मिलते ही पानापुर थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया.

जांच के क्रम में शव की पहचान ग्राम धनुकी निवासी सचिन कुमार के रूप में की गई. उल्लेखनीय है कि सचिन कुमार के लापता होने के संबंध में बीते 02 फरवरी को पानापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं पानापुर पुलिस टीम द्वारा घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है. जांचोपरांत अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी. जिसके बाद ही पता चल सकेगा की उसकी मौत पोखर में डूबने से हुई है अथवा डूबने से या फिर हत्या कर उसके शव को नदी में फेंका गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *