बिहार-यूपी बॉर्डर एरिया पर चलाया जा रहा था शराब भट्ठी; पुलिस ने किया ध्वस्त

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मांझी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यूपी बिहार की सीमा स्थित सरयु नदी की रेत पर देसी शराब के निर्माण में लगे कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मांझी थाना की पुलिस द्वारा मांझी और बलिया जनपद के बीच दियरा इलाके मे छापेमारी कर सात अवैध देसी शराब के भट्ठियो को ध्वस्त कर दिया है. साथ ही अभियान के दौरान लगभग दो हजार लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब (पास) तथा देसी शराब के निर्माण मे प्रयुक्त उपकरणों को भीं नष्ट कर दिया गया है.

Add

पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी देव आशीष हंस ने बताया कि गुप्त सुचना प्राप्त हुई थी कि दियारा इलाके मे बड़े पैमाने पर देसी शराब बनाया जा रहा है. जिसपर पुलिस पदाधिकारी एवं सिपाहियों के साथ दियारा क्षेत्र मे छापेमारी करके देसी शराब की भट्ठियो को ध्वस्त कर दिया गया है और साथ मे अर्द्धनिर्मित देसी शराब को मौके पर विनष्ट किया गया है. उन्होंने बताया कि शराब कारोबारियों तथा तस्करों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *