सारण में आम जनता प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को किसी भी पदाधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं का प्राप्त कर सकते हैं समाधान : डीएम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं नये वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने आज जिला/अनुमण्डल/प्रखंड/थाना स्तर के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक किया. बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी सात निश्चय-3 के तहत एक महत्वपूर्ण अवयव “सबका सम्मान, जीवन आसान” है. जिला से लेकर प्रखंड,अंचल,
थाना, पंचायत तक के सभी कार्यालयों में सभी पदाधिकारी सप्ताह में दो दिन- प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अनिवार्य रूप से आम लोगों से मिलेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे, उनसे लिखित आवेदन लेंगे तथा समस्या के निराकरण हेतु यथाशीघ्र नियमानुकूल कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे. सभी प्राप्त शिकायतों एवं इनके निवारण हेतु की गई कार्रवाई को एक पंजी में संधारित करने का निदेश दिया गया. परिवादी का फ़ोन नंबर भी आवेदन के साथ प्राप्त कर कार्रवाई से संबंधित जानकारी फ़ोन के माध्यम से भी देना सुनिश्चित करेंगे.

Add

एसएसपी ने कहा थाने में आगंतुक पंजी का संधारण व आरटीआई के आवेदकों पर प्राथमिकता से करें कार्रवाई

जिले के नये वरीय पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार ने रविवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने सभी थानों एवं अन्य पुलिस कार्यालयों में आगंतुक पंजी का संधारण करने, आरटीआई के आवेदकों को नियमानुसार ससमय उत्तर देने का स्पष्ट निर्देश दिया गया. प्रत्येक शनिवार को आयोजित अंचल दिवस कार्यक्रम में सभी संबंधित थानेदार स्वयं अंचल में जाकर जमीन विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई में भाग लेंगे. मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या एवं माघी पूर्णिमा के अवसर पर नदी स्नान को लेकर विशेष सतर्कता एवं निगरानी का निदेश सभी पदाधिकारियों को दिया गया. सभी महत्वपूर्ण नदी घाटों पर मेडिकल कैम्प एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश सिविल सर्जन को दिया गया. घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निदेश सभी अंचल अधिकारियों को दिया गया.


विभिन्न न्यायालय में संचालित वादों के संबंध में ससमय तथ्य विवरणी दाखिल करने का निदेश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया गया. विगत दिशा की बैठक से संबंधित लंबित अनुपालन प्रतिवेदन भेजने का निदेश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया गया. बैठक में अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था, निदेशक डीआरडीए सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी आदि जुड़े थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *