गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने सभी विभागों के साथ बैठक कर समारोह को भव्य बनाने का दिया निर्देश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गयी. मुख्य समारोह राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में आयोजित होगा. जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 09 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा. गणतंत्र दिवस के दिन प्रातकाल में प्रभातफेरी निकाली जायेगी. इसके लिये जिला शिक्षा पदाधिकारी को पूर्व तैयारी करने को कहा गया.
मुख्य समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों की झांकी निकाली जायेगी. उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा झांकी के विषयवस्तु एवं प्रस्तुतिकरण पर निर्णय लिया जायेगा. परेड के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया.

वहीं पूर्व रिहर्सल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा. जिसके लिये उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त एवं अपर समाहर्त्ता की एक समिति द्वारा निर्णय लिया जायेगा. दोपहर में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जायेगा. संध्या में प्रेक्षा गृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. जिसके प्रस्तुतिकरण के लिये कलाकारों की प्रस्तुति का निर्धारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. वहीं स्वतंत्रता सेनानियों को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया जायेगा. जिसके लिये पूर्व से व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया.

 

वहीं विभिन्न महादलित टोलों में भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें जिले के वरीय पदाधिकारीगण भी शिरकत करेंगे. इसके साथ ही साफ-सफाई को लेकर नगर निगम को निर्देश दिया गया. आमंत्रण पत्र के मुद्रण एवं वितरण, आने वाले अतिथियों के बैठने की व्यवस्था आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया. सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारी ससमय सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *