स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने स्कूल के बाहर से ही कर लिया शिक्षक का अपहरण ; बरामदगी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के बनियापुर थाना क्षेत्र स्थित विद्यालय के बाहर से एक शिक्षक का नाटकीय ढंग से बदमाशों के द्वारा अपहरण किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. नाटकीय अंदाज में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने शिक्षक का अपहरण किया है. घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के अतंर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय 2, करहीं की है. जहां सेवारत प्रखंड शिक्षक का आज अपहरण कर लिया गया. जिसकी जानकारी मिलते हीं क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस सक्रिय हो गई. कुछ देर बाद सदर एसडीपीओ स्थानीय बनियापुर व एकमा थाना पुलिस के साथ घटना-स्थल पर पहुंच गए और आसपास लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना की जांच शुरू कर दी.

Add

अपहृत शिक्षक जलालपुर प्रखंड के पियानो के टोला शेखपुरा गांव निवासी कुंदन कुमार बताये जाते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंदन कुमार प्रतिदिन की तरह सुबह में अपनी बाइक से विद्यालय के लिए निकले थे. वह करहीं गांव स्थित विद्यालय से अभी करीब 200 मीटर दूर हीं थे कि पहले से काली रंग की स्कार्पियो लगाकर खड़े लोगों में से कुछ लोग उतरे और जबरन उन्हें अंदर बैठा लिया तथा दो लोग शिक्षक की बाइक लेकर साथ में फरार हो गए.

इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी ने बताया कि करीब 10 बजकर 5 मिनट कुछ लड़के दौड़ कर पहुंचे और बताया कि कुछ लोग स्कार्पियो में सर को उठाकर ले गए. उसके बाद विद्यालय के कुछ शिक्षकों ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली. जिसके बाद मोबाइल पर अपहृत शिक्षक के परिवार को घटना की जानकारी दी गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *