कार–बाइक की भीषण टक्कर में सिवान के डॉक्टर सहित तीन गंभीर ; धू-धू कर जल गई कार, मची अफरातफरी

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिलांतर्गत छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और धू-धू कर जलने लगी. जिसके बाद कार सवार व्यक्ति को किसी तरह कार से बाहर निकाले. जो कि सिवान जिला के डॉक्टर हैं और उनकी पोस्टिंग जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में है. घटना एकमा थाना क्षेत्र स्थित माने गांव के समीप मुख्य मार्ग की है. सीएनजी कार से बाइक बाइक में टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई और देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी. इस हादसे में कार चालक डॉक्टर सहित बाइक पर सवार पति-पत्नी भी घायल हो गए.

Add

बताया गया है कि सिवान जिला के हुसैनगंज बाजार निवासी डॉ पंकज कुमार चौरसिया ड्यूटी के लिए जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे. उसी दौरान माने गांव के पास उनकी सीएनजी कार ने आगे छपरा की तरफ चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार व बाइक दोनों सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे. जिसके तुरंत बाद कार पेड़ से टकराई व उसमें आग लग गई. हादसे के दौरान कार का गेट अचानक खुल जाने के कारण चिकित्सक की जान बच गई. बताया जा रहा है कि यदि गेट नहीं खुलता तो बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं बाइक पर सवार पति–पत्नी छपरा शहर बीमारी का इलाज कराने किसी डॉक्टर के पास जा रहे थे, जो इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी मौके पर पहुंचे और डॉ पंकज कुमार चौरसिया को तत्काल जलालपुर सीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया. वहीं बाइक सवार पति–पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया. इधर घटना की जानकारी पाकर एकमा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. पुलिस जली हुई कार को हटवाने व यातायात को सुचारू कराया. इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच-531 पर अफरा–तफरी का माहौल रहा. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह दुर्घटना घने कोहरे व धुंध के कारण हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *