यक्ष्मा विभाग से जांच मशीन का बैटरी चोरी के बाद दूसरी बार पहुंचा चोर तो आया पकड़ में ; बैटरी दुकानदार भी हिरासत में

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर अस्पताल के यक्ष्मा (टीबी) विभाग में चोरों ने एक बार फिर बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बीती रात विभाग में लगी टीवी जांच करने वाली मशीन की बैटरी चोरों ने चोरी कर ली. हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने गुरुवार की सुबह एक बार फिर अस्पताल परिसर में घुसकर चोरी की कोशिश की. जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Add

बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में चोरों का बार-बार चोरी को अंजाम देना प्रशासनिक लापरवाही को भी दर्शाता है. यक्ष्मा विभाग के इंचार्ज ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई. पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कोई जवाब नहीं दिया. जबकि विभाग में इतनी बड़ी चोरी की घटना हो गई. वहीं इस मामले में भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित भगवान बाजार पंच मंदिर के सामने रैमको बैटरी दुकान पर छापेमारी भी की गई है. पुलिस चोरी गई बैटरी की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि गिरफ्तार चोर शातिर अपराधी है और पूर्व में भी अस्पताल से चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है. वहीं बैटरी दुकानदार को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *