जिस पोखर से मिली थी अज्ञात महिला की लाश, उसी पोखर से मिला तीन वर्षीय मासूम का शव ; कहीं दोनों मां-बेटे तो नहीं ?

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर पोखर से आज 5 दिन बाद पुनः तीन वर्षीय एक मासूम का शव बरामद किया गया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. क्योंकि, बीते 5 दिन पहले इसी पोखर से 30 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया गया था, जिसकी पहचान आज तक नहीं हो पाई है. ऐसी स्थिति में बच्चे का पहचान भी गुमनाम ही रह जाएगा. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि 5 दिन पहले बरामद 30 वर्षीय महिला और आज बरामद 3 वर्षीय मासूम दोनों मां-बेटे रहे होंगे. अब शव फूलने के बाद उपलाया तो लोगों में कहा-सुनी शुरू हो गई. लेकिन, बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर वह महिला कौन थी ? कहां हत्या की गई और कैसे मां-बेटे दोनों को इस पोखर में ठिकाने लगाया गया ?

Add

विदित हो कि बीते 14 दिसंबर को जनता बाजार थाना अंतर्गत जलालपुर पोखर में एक महिला का शव होने की सूचना आग की तरह गांव में फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को पोखर से बाहर निकाला तो महिला के गले में सफेद रंग के गमछा का फंदा पाया गया. वहीं महिला के गले पर फंदे के निशान भी पाया गया. उस महिला के दाहिने गाल पर भी जख्म का निशान पाया गया. जबकि कान और नाक से खून बहा था. जिससे कयास लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या की गई है. वहीं साक्ष्य के रूप में उसके गले में सफेद रंग के गमछा का फंदा भी पाया गया. जिसके बाद पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन आज तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. ऐसी स्थिति में उसी पोखर से आज छठे दिन तीन वर्षीय मासूम का शव मिलना यह इंगित करता है की मां-बेटे दोनों की हत्या कर शव को पोखर में फेंका गया होगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *