पेंशन अदालत में पेंशनरों के कुल 68 परिवाद में 61 मामलों का किया गया निस्तारण ; 07 त्रुटिपूर्ण कागजात के कारण लंबित

0 minutes, 1 second Read

VARANASI DESK – वाराणसी मंडल के भारतेन्दु सभागार कक्ष में आज पेंशन अदालत का आयोजन अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया. इस पेंशन अदालत के अवसर पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, मंडल वित्त प्रबंधक एनएन पाण्डेय, लेखा एवं कार्मिक विभाग के सभी कर्मचारी एवं एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, एससी/एसटी के मंडल मंत्री प्रमोद कुमार एवं अध्यक्ष थादेयुस डूंगडूंग, यूनियन के पदाधिकारी तथा पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर एसोसिएशन वाराणसी मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव समेत सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं उनके आश्रित उपस्थित थे. कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी तथा भारी संख्या में पेंशनर एवं उनके आश्रित उपस्थित थे.

Add
पेंशन अदालत में अपर मंडल रेल प्रबंधक(आप) अशोक कुमार वर्मा ने सभी का स्वागत करते हुये अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पेंशन अदालत का आयोजन किया गया है. इसमें कार्मिक तथा लेखा विभाग के कर्मचारियों ने यथा संभव प्रयासों से इस पेंशन अदालत में पेंशनरों के कुल 68 परिवाद प्राप्त हुए जिनमें से 61 का निस्तारण किया शेष 07 मदों को प्रशासनिक मदों यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र,जन्म प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, एम ए सी पी विकल्प तथा बैंक खाते की त्रुटियों के कारण लंबित रखा गया है जो वांक्षित अभिलेखों के उपलब्ध होने पर निस्तारण कर दिया जाएगा. आज पेंशन अदालत में पेंशन, एरियर एवं अन्य मदों में कुल 11,38,742/- (ग्यारह लाख अड़तीस हजार सात सौ बयालीस रुपये) का भुगतान किया गया.


उन्होंने इस संबंध में सभी पेंशनरों से एवं निकट भविष्य में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से अपील की , वे अपने आवेदनों में एवं पेंशन बुकलेट भरते समय आवश्यक दस्तावेजों में कमी न रहने दें. जिससे आपके मदों के निस्तारण में सहजता सुगमता प्रतीत हो,साथ ही सभी अधिकारियों से भी आग्रह करूँगा कि इस प्रकार के मामलों को अग्रसारित करने में विलम्ब न करें एवं अपने पर्यवेक्षकों को भी इस सम्बन्ध में निर्देशित करें. मैं आज के इस आयोजन की सार्थकता सिद्ध करने एवं अधिकाधिक मदों को निस्तारित करने के लिए कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग के कर्मचारियों को बधाई देता हूं.


इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सेवानिवृत रेल कर्मचारियों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु पेन्शन अदालत का आयोजन हर वर्ष किया जाता है. इस वर्ष पेंशन अदालत में ज्यादातर मामले नोशन पेंशन रिवीजन, भुगतान एवं बैकों के साथ समन्वय संबंधित पाए गए हैं. जिन मामलों में पात्रता पाई गई है, उनका निस्तारण किया जा रहा है, तथा जिन मामलों में परीक्षण के उपरांत कोई विसंगति नहीं पाई गई उन पेंशनरों को तथ्यों के आधार पर संतोषजनक एवं उचित समाधान किया जा रहा है.

मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्व में वाराणसी मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान एवं समयबद्ध समस्या समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है. इसी क्रम में हाल ही में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट विषय पर जागरुकता सेमिनार का भी आयोजन किया गया, ताकि पेंशनरों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सके और अनावश्यक कठिनाइयों से बचाया जा सके. इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबन्धक राजेश कुमार ने पेंशनरों एवं उनके आश्रितों को संबोधित करते हुए बताया कि रेलवे पेंशनरों को जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अब आसान हो गया है.

पूर्वोत्तर रेलवे ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 4.0 द्वारा पेंशनरों या पारिवारिक पेंशनरों के लिये जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को सरल एवं आसान बनाया है. पेंशनभोगियों को अपनी पेंशन निरंतरता सुनिश्चित करने के लिये प्रत्येक वर्ष माह नवम्बर में बैंक जाना आवश्यक था,परन्तु अब पेंशनरों या पारिवारिक पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र उपयोग करके, पेंशनभोगी घर से अपने जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं तथा भौतिक यात्राओं की आवश्यकता के बिना सुविधाजनक एवं कुशल प्रक्रिया का आनन्द ले सकते हैं.

आज आयोजित पेन्शन अदालत में मंडल के विभिन्न स्टेशनों/यूनिटों के सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं उनके आश्रितों ने भाग लिया. इस अवसर पर मुख्य कार्यालय अधीक्षक /समापक भुगतान श्री सैयद इमदाद मेहदी तथा सम्बंधित लेखा विभाग एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित थे. सेवानिवृत रेल कर्मचारियों के कल्याण हेतु इस पेन्शन अदालत का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह ने किया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *