छपरा जंक्शन पर जीआरपी ने 22.32 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  रेल एसपी वीणा कुमारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत छपरा जंक्शन पर जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्लेटफार्म संख्या पांच पर अप ग्वालियर ट्रेन से 22.32 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर दिघवारा थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी कृष्ण राय के पुत्र विशाल कुमार बताया जाता है. इस सन्दर्भ में जीआरपी थानाध्यक्ष शाहिद अनवर अंसारी ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने को लेकर जंक्शन समेत ट्रेनों में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

इसी क्रम में अप ग्वालियर ट्रेन के छपरा जंक्शन पर पहुंचने के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर युवक की तलाशी ली गई,  जिसमें उसके पास से विभिन्न ब्रांड की 22.32 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 22 हजार रुपये आंकी गई है. वही थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पूछताछ में यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.जीआरपी द्वारा लगातार की जा रही ऐसी कार्रवाइयों से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. वही टीम में पीएसआई पल्लवी कुमारी, सिपाही सौरभ कुमार, रामप्रवेश, अर्चना कुमारी, इंदु कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *