अज्ञात वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत ; लगा रोना-धोना

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत कुचाह गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत उपचार के दौरान हो गई. मृत महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के कुचाह गांव निवासी 63 वर्षीय दुलरिया देवी बताई गई है. चिकित्सक द्वारा महिला को मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं गड़खा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा,  जहां रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Add

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृत महिला के परिवार वालों ने बताया कि वह खेत की तरफ से घर लौट रही थी. उसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उनके पैर की हड्डी टूट गई थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. जिसके बाद वे लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. वहीं एक्सरे कराने के लिए ले जाया जा रहा था तभी उनकी मौत हो गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *