पूर्व के विवाद में हुई चाकूबाजी में तीन भाई जख्मी ; दो भाई गंभीर स्थिति में रेफर, एक गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में बीती रात हुई चाकू बाजी की घटना में तीन भाई जख्मी हो गए. तीनों को आनन-फानन में नगरा स्वास्थ्य केंद्र से छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां दो भाइयों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है. तीनों भाई खैरा थाना क्षेत्र के फरीदपुरा गांव निवासी मुनीलाल महतो के पुत्र 19 वर्षीय श्याम देव कुमार, 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार एवं 14 वर्षीय आशीष कुमार बताये गये हैं. तीनों को बीती रात्रि में छपरा सदर अस्पताल लाया गया था. अभिषेक और आशीष के जांघ में चाकू लगा है. जिसके कारण उन्हें पटना रेफर किया गया. वही श्यामदेव के पैर में चाकू लगा है.

Add
घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है. उनका अपने पड़ोसियों से पूर्व से विवाद चल रहा है. जिसको लेकर बीते दिनों उनके बीच मारपीट की घटना हुई थी और इस विवाद को लेकर बीती देर शाम भी उनके बीच झगड़ा हुआ था. उस दौरान पड़ोसियों के द्वारा तीनों भाइयों को चाकू घोंपकर जख्मी किया गया था. वहीं इस मामले में सूचना के बाद खैरा थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इस संबंध में श्याम देव महतो का कहना है कि उनका अपने पड़ोसियों से पूर्व से विवाद चल रहा है, जिसको लेकर बीते दिनों भी उन लोगों के द्वारा उन पर हमला किया गया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *