जीएमसीएच की बड़ी लापरवाही आई सामने; महिला के गोद में मासूम बच्चा व एक व्यक्ति के हाथ में ऑक्सीजन सिलेंडर ने खोली व्यवस्था की पोल

0 minutes, 0 seconds Read

BETTIAH DESK –  बिहार के बेतिया जिला स्थित जीएमसीएच से एक बार फिर दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने अस्पताल की लापरवाही को उजागर कर दिया है. वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी गोद में नवजात बच्चे को लेकर अस्पताल परिसर में चल रही है, जबकि उसके बगल में एक व्यक्ति अपने हाथों में ऑक्सीजन सिलेंडर थामे हुए चल रहा है. हैरानी की बात यह है कि उसी सिलेंडर से नवजात को ऑक्सीजन दी जा रही है और बच्चे को इस हालात में ही दूसरे रूम तक ले जाया जा रहा है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पश्चिम चंपारण जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की ये व्यवस्था कई सवाल खड़े करती है.

Add

करोड़ों की योजनाओं और संसाधनों के दावों के बावजूद अस्पताल प्रशासन नवजात को सुरक्षित तरीके से एक सेंसिटिव वार्ड तक पहुंचाने में भी नाकाम दिखाई दे रहा है. यह दृश्य स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था और कर्तव्यहीनता को पूरी तरह से उजागर करता है. स्थानीय लोगों के अनुसार, नवजात जोगिया टोला के परिवार का बताया जा रहा है. इस घटना के बाद लोगों में अस्पताल प्रबंधन के प्रति गहरा आक्रोश है और स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति पर फिर से सवाल खड़े हो गए है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *