केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में सफाई के दौरान धमाका ; आधा दर्जन लोग झुलसे

0 minutes, 1 second Read

SAMASTIPUR DESK –  समस्तीपुर जिले के पूसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में बड़ा हादसा हो गया. कैंपस के प्लांट पैथोलॉजी विभाग और लाइब्रेरी भवन के बीच जमा कचरे की सफाई के दौरान अचानक तेज धमाका हो गया. बताया जा रहा है कि कचरे के ढेर में पड़े एसिड के कंटेनर में विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आकर करीब आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए.हादसे के बाद कैंपस में अफरा-तफरी मच गई,

आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां दो मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है. दोनों को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने विस्फोट के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है. शुरुआती अनुमान के अनुसार कचरे में पड़े किसी केमिकल या एसिड की प्रतिक्रिया से यह विस्फोट हुआ होगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *