अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोर समेत तीन व्यक्ति की मौत ; एक शव की नहीं हुई शिनाख्त, जांच जारी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में एक किशोर समेत तीन व्यक्ति की मौत हुई है. जिसमें एक व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. जिले के अमनौर थाना अंतर्गत परशुरामपुर गांव में तेज गति से जा रहे बाइक की चपेट बनाने से एक किशोर की मौत हो गई. हालांकि परिवार वाले उसे अस्पताल ले गये लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया. मृतक जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी शिवनंदन राम का 13 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह घर के समीप सड़क से जा रहा था. उसी बीच किसी अज्ञात मोटरसाइकिल ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण गंभीर स्थिति में उसकी उसकी मौत हुई है.


वहीं, दूसरी घटना बीती रात्रि की बतलाई गई है. जहां दरियापुर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत दरियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान हुई है. मृतक की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय भुलेटन के 44 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार के रूप में की गई है. सूचना के बाद जहां परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया, वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने बीती रात्रि में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया.


जबकि, तीसरी घटना जिले के दिघवारा थाना अंतर्गत सैदपुर गांव स्थित 19 नंबर रेलवे ढाला पर ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हुई है. समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है. बताया जाता है कि दिघवारा थाना अंतर्गत 19 नंबर रेलवे ढाला के समीप किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है. सूचना के बाद दिघवारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. उसके शरीर पर काला रंग का जैकेट, नीला रंग का जींस पैंट था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *