क्लोन एक्सप्रेस से 146 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   छपरा जंक्शन पर मद्यनिषेध विभाग, आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से 146 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. बताते चलें कि गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 04652, जयनगर क्लोन स्पेशल ट्रेन के कोच संख्या s2 से शक के आधार पर बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से कुल 146 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जिसके बाद तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. छापेमारी टीम में उत्पाद सदर थाना के

Add

अवर निरीक्षक हेमा कुमारी के द्वारा आरपीएफ एवं जीआरपी प्रभारी के साथ संयुक्त अभियान चला कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बरामदगी करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जिसे गण पूछताछ की जा रही है. वही जांच के बाद ही पता चलेगा कि शराब कहां ले जाना था और किसे डिलीवरी देनी थी. बताते चलें कि बिहार में शराबबंदी के बाद प्रशासन के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. वहीं चुनाव एवं मतगणना के मद्दे नजर लगातार चौकसी बरती जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *