बाजार जाने के दौरान बाइक के धक्के से गंभीर महिला की उपचार के दौरान हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK-  सारण जिला के जनता बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर स्थित बादशाहीया मोड़ के समीप बाइक के धक्के से एक वृद्ध महिला की मौत उपचार के दौरान हो गयी. जिसके बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. मृत महिला जनता बाजार थाना क्षेत्र के ताजपुर साईं टोला निवासी स्वर्गीय तौकीर साईं की 71 वर्षीय पत्नी शैरुन निशा बतायी गई है. परिजनों के अनुसार शैरुन निशा कोई समान खरीदने बादशाहीया मोड़ पहुंची थी कि उसी दौरान जनता बाजार की ओर से पुरब की ओर तीव्र गति से जा रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया,

Add

जिससे वह वृद्ध महिला सड़क पर गिर पड़ी और उसका एक हाथ टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. आनन-फानन में आसपास के लोग उसे सामुदायिक अस्पताल, लहलादपुर लाये, जहां उसकी स्थिति नाजुक होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया. सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उस महिला ने दम तोड़ दिया. जिसके बाद परिवार वाले शव लेकर गांव पहुंचे, जहां स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *