बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर DM व SAP ने CAPF पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए दिशा निर्देश ; किया जाएगा फ्लैग मार्च

0 minutes, 2 seconds Read

SARAN DESK –  सारण जिलाधिकारी अमन समीर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग जिला अतिथि गिरी के सभागार में आयोजित की गई. बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी CAPF पदाधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में फ्लैग मार्च, एरिया डोमिनेशन, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों की पहचान तथा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सघन गश्ती करने का निर्देश दिया.

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने व्यवहार और कार्यशैली से जनता में सुरक्षा, निष्पक्षता और पारदर्शिता का संदेश दें, जिससे मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्कंटक रूप से संपन्न हो सके. चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने, किसी भी अफवाह या अवांछित गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने और मतदाताओं में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु सारण पुलिस प्रतिबद्ध है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *