चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा ; एक सोनार सहित तीन गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

VAISHALI DESK –  वैशाली पुलिस ने हाजीपुर शहरी क्षेत्र में सक्रिय चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों और एक सोनार सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 8 ग्राम गलाया हुआ सोना, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. हाजीपुर शहरी क्षेत्र में बढ़ती चेन स्नैचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, हाजीपुर, सुबोध कुमार के नेतृत्व में गठित इस टीम में सदर थानाध्यक्ष, नगर थानाध्यक्ष और जिला आसूचना इकाई के सदस्य शामिल थे.

Add

CCTV फुटेज के आधार पर भी की जांच

टीम ने मानवीय और तकनीकी आसूचना, साक्ष्य तथा CCTV फुटेज के आधार पर जांच की. अनुसंधान के दौरान, पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार और बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने सदर थाना क्षेत्र में चार और नगर थाना क्षेत्र में 3 चेन स्नैचिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. आरोपियों ने बताया कि वे छीनी गई चेन और मंगलसूत्र को सोनार कुंदन कुमार उर्फ देवराज को बेचते थे, जिसकी दुकान ‘जया ज्वेलर्स’ भवानी चौक पर स्थित है. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोनार कुंदन कुमार उर्फ देवराज को भी गिरफ्तार कर लिया. वहीं कुंदन की निशानदेही पर 8 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद किया गया। कुंदन ने यह भी बताया कि उसने कुछ सोने के आभूषण बनाकर बेच दिए थे. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में धर्मेंद्र कुमार, बिट्टू कुमार और कुंदन कुमार उर्फ देवराज शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 ग्राम सोना, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *