भीषण सड़क हादसे में दो स्कूली बच्चे व ऑटो चालक की मौत ; स्कूली ऑटो में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर ; सड़क जाम

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दो स्कूली बच्चे एवं ऑटो चालक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हुई है. हादसा छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर उस समय हुआ जब एक स्कूली ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन मौतें हुई है. वहीं आधा दर्जन बच्चे घायल भी हैं. बताया जा रहा है कि एनएच 722 पर मकेर थाना क्षेत्र के हरनबढा पुरानी पुल के समीप एक स्कूली ऑटो को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ऑटो चालक और दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि करीब आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए.

Add
मृतकों में से मकेर थाना क्षेत्र के हरणबाधा गांव निवासी गुड्डू ठाकुर की 6 वर्षीय पुत्री मिष्टी कुमारी, नीरज सिंह का 9 वर्षीय पुत्र सुंदरम एवं ऑटो चालक जिले के परसा थाना क्षेत्र के सिकटी गांव निवासी सिपाही सिंह का 62 वर्षीय पुत्र मैनेजर सिंह शामिल हैं. इस दुर्घटना में गंभीर दो बच्चों को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. वहीं दो घायलों को छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. सदर अस्पताल में उपचाररत दोनों घायलों में मकेर थाना क्षेत्र के हरणबाघा गांव निवासी जितेश ठाकुर की 12 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी विजय सिंह का 10 वर्षीय पुत्र हैप्पी कुमार शामिल हैं. वहीं इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी वाहन और चालक की जल्द से जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाए. समाचार प्रेषण तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई है. वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

इस घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.  मिष्टी कुमारी एवं मैनेजर सिंह के शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. जबकि सुंदरम की मौत पटना में हुई है, उसके शव का पोस्टमार्टम पीएमसीएच में कराए जाने की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *