30 इंस्पेक्टर व 30 ऑपरेटर के 30 पदों पर होगी बहाली, गुजरात होगा जाॅब लोकेशन ; 24 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK –  श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर सारण जिला अवर प्रादेशिक नियोजनालय के द्वारा 24 सितंबर को प्रातः 11:00 से शाम 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय बाजार समिति, छपरा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस बात की जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि इस नियोजन कैम्प में NAGATA Auto Engineering India Private Limited Gujarat के द्वारा ऑपरेटर के रिक्त 30 एवं इंस्पेक्टर के 30 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा.शैक्षणिक योग्यता ऑपरेटर के लिए आईटीआई एवं इंस्पेक्टर के लिए डिप्लोमा उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा. आयु सीमा 18 से 24 वर्ष के बीच अनुमान्य होगा.

Add

ऑपरेटर पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को वेतन के रूप में 13500 रुपये मिलेगा तथा कार्यक्षेत्र शादतपुरा होगा. जबकि इंस्पेक्टर पद के लिए वेतन-15000 रुपया एवं जॉब लोकेशन गुजरात रखा गया है.Nइस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड के साथ आएंगे. नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो. नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है, जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है. कोई भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है अथवा अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है. वैसे नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *