पर्व-त्यौहार को ले मऊ से कोलकाता तक चलेगी विशेष ट्रेन ; जाने किस दिन होगा संचलन

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  वाराणसी रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दीवाली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 05064/05063 मऊ-कोलकाता-मऊ साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी का संचलन मऊ से 24 सितम्बर से 12 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को तथा कोलकाता से 25 सितम्बर से 13 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को 08 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा. गाड़ी संख्या 05064 मऊ-कोलकाता साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 24 सितम्बर से 12 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को मऊ से 13.30 बजे प्रस्थान कर बेल्थरा रोड़ से 14.22 बजे,

Add

सलेमपुर से 14.55 बजे,भटनी से 15.12 बजे भाटपाररानी से 15.27 बजे, मैरवा से 15.45 बजे, सीवान से 16.10 बजे, एकमा से 16.32 बजे, छपरा से 17.15 बजे, दिघवाड़ा से 17.50 बजे, सोनपुर से 18.30 बजे, हाजीपुर से 18.45 बजे, समस्तीपुर से 19.27 बजे, बरौनी से 21.10 बजे, किउल से 22.32 बजे, जमूई से 23.02 बजे छूटकर दूसरे दिन झाझा से 00.20 बजे, जसीडीह से 00.53 बजे, मधुपुर से 01.19 बजे, चितरंजन से 01.59 बजे,आसनसोल से 03.00 बजे, दुर्गापुर से 03.32 बजे, बर्द्धमान से 04.48 बजे, बैण्डेल से 05.50 बजे तथा नैहाटी से 06.40 बजे छूटकर कोलकाता 08.00 बजे पहुंचेगी.


वापसी यात्रा में, 05063 कोलकाता – मऊ साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी कोलकाता से 25 सितम्बर से 13 नवम्बर तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को कोलकाता से 13.20 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 14.10 बजे, बैण्डेल से 14.36 बजे, बर्द्धमान से 15.38 बजे, दुर्गापुर से 16.38 बजे, आसनसोल से 17.13 बजे, चितरंजन से 17.38 बजे, मधुपुर से 18.17 बजे,जसीडीह से 18.44 बजे, झाझा से 20.50 बजे,जमूई से 21.17 किऊल से 21.52 बजे, बरौनी से 23.50 बजे छूटकर दूसरे दिन समस्तीपुर से 00.37 बजे, हाजीपुर से 01.50 बजे,सोनपुर से 02.02, दिघवाड़ा से 02.30, छपरा से 03.20 बजे, एकमा 03.52 बजे, सीवान से 04.25 बजे, मैरवा से 04.52 बजे, भाटपार रानी से 05.12 बजे, भटनी से 05.35 बजे, सलेमपुर से 05.57 बेल्थरा रोड़ से 06.32 बजे, बजे छुटकर 07.45 बजे मऊ पहुंचेगी. इस गाड़ी में एलएसएलआरडी का 02, सामान्य श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *