स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम ; आरपीएफ-जीआरपी ने मॉक ड्रिल व फ्लैग मार्च किया

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र छपरा जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को ले आज आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मॉक ड्रिल और फ्लैग मार्च किया. आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन और रेल एसपी वीणा कुमारी के निर्देश पर जांच की गई. मॉक ड्रिल के दौरान बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से सुरक्षा जांच की गई. प्लेटफार्म संख्या 6 और 7 पर दो संदिग्ध बैग रखकर अलर्ट टेस्ट किया गया. ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा तुरंत आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तुओं की जांच-पड़ताल की.

Add

इस प्रक्रिया में सभी सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता और समन्वय का प्रदर्शन किया. वही सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश पंवार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुख्यालय से विशेष सुरक्षा निर्देश जारी किए गए हैं. इसके तहत जंक्शन के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है. आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव, जीआरपी प्रभारी शाहिद अनवर अंसारी और सिविल पुलिस के अधिकारियों की देखरेख में पूरे जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया.

वही फ्लैग मार्च ऊपरगामी पुल से शुरू होकर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया तक निकाला गया. उस दौरान उप-निरीक्षक प्रमोद कुमार, विजय रंजन मिश्रा, सीआईबी के उप-निरीक्षक संजय कुमार राय समेत कई अधिकारी व जवान मौजूद रहे. वही आयुक्त ने यात्रियों से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत रेलवे पुलिस को दें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

 

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *