नदी में डूबने से एक किशोर की मौत ; घर-परिवार में मचा कोहराम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत आमी नदी घाट पर गहरे पानी में चले जाने से एक किशोर की मौत हो गई काफी खोजबीन के बाद शव को नदी से बरामद किया गया. मृत युवक की पहचान जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के तकिया गांव निवासी अरविंद कुमार के 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. वहीं अवतार नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वही, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह नदी पर स्नान करने के लिए गया था, जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब कर उसकी मौत हो गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *