डकैती की साजिश नाकाम, कुख्यात राकेश नट सहित दो गिरफ्तार ; लाखों के जेवरात बरामद

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले की अमनौर थाना पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए न केवल डकैती की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया, बल्कि चार गृहभेदन (घर में सेंधमारी) के मामलों का भी खुलासा करते हुए कुख्यात अपराधी राकेश नट सहित दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर लाखों रुपये के चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अमनौर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की है.
बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमनौर थाना क्षेत्र के धर्मपुर जाफर स्थित मनोज सिंह के बासबाड़ी के समीप,

Add

कुख्यात राकेश नट और शिवनाथ नट सहित कुल आठ अपराधी एकत्रित होकर अमनौर बाजार में किसी सोने-चांदी की दुकान में डकैती डालने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की. पुलिस को देख अपराधी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर अमनौर थाना क्षेत्र के धर्मपुर जाफर गांव निवासी राकेश नट एवं शिवनाथ नट शामिल हैं. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं. प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अमनौर बाजार में डकैती डालने की फिराक में थे. इस संबंध में अमनौर थाना कांड संख्या-197/25, के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस टीम में शामिल पदाधिकारी:

इस सफल अभियान में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के अलावा पु.अनि मो अख्तर खां, पुअनि राकेश झा, पुअनि जयंत कुमार सिंह, प्रपुअनि आयुष कुमार, सअनि दिनेश कुमार, सअनि हरेन्द्र सिंह, सिपाही-943 रवि राज रंजन, चौ0-5/1 रोहित कुमार सिंह, चौ0-3/8 अरुण कुमार राय, चौकादार-1/12 सरोज राय और थाना के अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *