ओपीडी से रेफर किए जाने के चौथे दिन अल्ट्रासाउंड सेंटर पर तोड़फोड़ ; बंद था पत्नी का नर्सिंग होम तो पति के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर निकाला गुस्सा

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  चार दिन पहले वह प्रसव पीड़िता परिवार वालों के साथ उपचार करने के लिए शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनंदन पथ स्थित शुभम क्लिनिक एवं मेटरनिटी सेंटर पहुंची थी, जहां प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर मधु राय के द्वारा इसका चेकअप किया गया और किसी अच्छे फिजिशियन से कंसल्ट करने के लिए उसे रेफर किया गया था. जिसके बाद वह महिला शहर के दूसरे फिजिशियन से भी इलाज कराया और फिर पटना ले गया, जहां महिला की मौत चार दिन बाद हुई. उसकी मौत के बाद परिजनों का आक्रोश इस कदर बढ़ा कि एंबुलेंस से शव लेकर सीधे शुभम नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर पहुंच गये. लेकिन, रविवार की छुट्टी होने के कारण नर्सिंग होम बंद था. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों एवं लोगों ने पत्नी (डॉ मधु राय) के नर्सिंग होम का गुस्सा ग्राउंड फ्लोर स्थित उनके पति (डॉ मेजर मधुकर) के भारत अल्ट्रासाउंड एवं स्कैनिंग सेंटर पर निकाल दिया. अचानक सेंटर पर हमले के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई.

उपद्रवियों ने काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई. गुस्साए परिजनों ने अल्ट्रासाउंड मशीन, पंखे, ब्रेच, मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहन तक को क्षतिग्रस्त कर दिया है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. मृत महिला शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा निवासी संगीता देवी बताई गई है. जो कि मशरक थाना क्षेत्र में रहती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगीता देवी पिछले कुछ दिनों से क्लिनिक की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मधु राय के देखरेख में इलाजरत थीं. स्थिति गंभीर होने के कारण दो दिन पूर्व उन्हें पटना रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजन शव लेकर क्लिनिक पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी.


इस हमले से अनभिज्ञ थे डॉक्टर मेजर मधुकर

इस संबंध में पूछे जाने पर आईएमए प्रेसिडेंट डॉक्टर मेजर मधुकर ने बताया कि रविवार की छुट्टी के कारण वह अपने बेडरूम में बैठे मोबाइल पर चैट कर रहे थे. तब शोरगुल सुनकर जब हुआ छत से नीचे देखे तो उपद्रव चालू था. तब उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस के आते के साथ ही सभी उपद्रवी भाग गए. जानकारी लेने पर अस्पताल कर्मियों ने बताया कि उनकी पत्नी डॉ मधु राय के द्वारा किसी महिला मरीज का इलाज किया जा रहा था. चार दिन पहले उस मरीज को रेफर किया गया था, जिसकी मौत किसी दूसरे अस्पताल में हुई है और उसी महिला को लेकर उसके परिजन यहां तोड़फोड़ करने पहुंचे हैं. उनके द्वारा बताया कि इस तोड़फोड़ में उन्हें करीब डेढ करोड रुपए की क्षति हुई है. जिसको लेकर उनके द्वारा मृतका के परिजनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वही अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है. वहीं इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *