अनियंत्रित बस ने बिजली पोल में टक्कर मारने के बाद आधा दर्जन लोगों को लिया अपनी चपेट में ; एक महिला की मौत आधा दर्जन गंभीर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्णपुरा बाजार के पास स्टेट हाइवे पर अनियंत्रित बस ने एक बिजली के पोल में टक्कर मारते हुए दरवाजे के बाहर बैठे आधा दर्जन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे जहां एक महिला की मौत अस्पताल में हो गई वहीं अन्य घायलों का उपचार चल रहा है. कई घरों मे घुस लगभग आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया जिसमे एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी रमेश शर्मा की 40 वर्षीय पत्नी गीता देवी बताई गई है. वहीं घायलों मे अखिलेश शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र राणा कुमार, मनोज शर्मा का पुत्र 15 वर्षीय पवन शर्मा, झगरू राय का 38 वर्षीय पुत्र जितेंद्र यादव, फौजदार राय का 25 वर्षीय पुत्र सिकंदर राय शामिल है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों के मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सभी को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार छपरा से सवारी बस अमनौर जा रही थी कि बस करणपुरा चौक के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठे आधा दर्जन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने बस ड्राइवर को पकड़ पिटाई के बाद थाने को सुपुर्द कर दिया और बस चालक द्वारा मनमानी किए जाने के विरोध में सड़क जामकर आक्रोश जताने लगे. स्थानीय लोगों का कहना था कि बस ड्राइवर नशे की हालत में था और लोग सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठे थे, वहां पर बस ले जाकर लोगों को कुचल दिया.

बस सुपर सोनू बताया जाता है जो छपरा से सवारी लेकर अमनौर जा रही थी. वहीं सदर अस्पताल में मृतक के पति ने बताया कि दोपहर का समय था और सभी लोग अब खाने की तैयारी कर रहे थे. उसी क्रम में अचानक बस चालक तेज गति से घर में घुस गया. वहीं घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया. इस घटना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संध्या पहर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *