सूद पर रुपया नहीं देना बना अजय की हत्या का कारण ; छत पर सोये अवस्था में कर दी गई थी हत्या

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के गड़खा थानान्तर्गत लाढ़पुर गांव में बीते 10 जून को अजय कुमार सिंह की हत्या छत पर सोये अवस्था में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किए जाने के मामले का पुलिस से उद्भेदन कर दिया है. उस मामले में मृतक के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध गरखा थाना कांड सं0-446/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर इस कांड के मुख्य आरोपी स्थानीय थाना क्षेत्र के लाढ़पुर गांव निवासी रामचंद्र राय को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछ-ताछ के क्रम में बताया गया कि इन्होंने मृतक से सूद पर पैसा मांगा था,

Add

जिसे उसने देने से मना कर दिया तो आक्रोश में आकर उसने अपने भाई अर्जुन राय के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. उसने कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. इस कांड के अन्य अभियुक्त अर्जुन राय की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया है. विदित हो कि गड़खा थाना क्षेत्र के लाढ़पुर गांव में सोये अवस्था में ही ईंट-पत्थर से सिर पर वार कर 45 वर्षीय अजय कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी. हालांकि उस दौरान घर की छत पर परिवार के अन्य सदस्य भी सोए थे. लेकिन, उन्हें भी इस घटना की जानकारी सुबह उठने पर हुई, उस समय वह लहुलुहान पड़ा था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *