शादी के 5 दिन बाद भाई हो गया भाई के खून का प्यासा ; चाकू से गोद कर, कर दी छोटे भाई की हत्या

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के परसा थाना क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां भाई ने अपने छोटे भाई की ही चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी है. मृत किशोर जिले के परसा थाना क्षेत्र के मारड़ गांव निवासी दिनेश साह का 17 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घरेलू विवाद को लेकर सोनू के बड़े भाई शनि कुमार के द्वारा मारपीट के बाद उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया गया. उस दौरान उसके द्वारा चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी गई है. हालांकि उसके पिता ने सोनू को जख्मी हालत में परसा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,

Add

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन, सदर अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई. सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. इस मामले में उसके पिता के बयान पर बड़े बेटे शनि के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

5 दिन पहले हुई थी शनि की शादी

बताते चलें कि शनि की शादी महज 5 दिन पहले हुई थी और फिर दो सगे भाइयों में क्या ऐसा विवाद हुआ कि शनि ने अपने छोटे भाई सोनू की चाकू से गोद-गोद कर निर्मम हत्या कर दी. हालांकि इस मामले में परिवार वाले कुछ भी कहने से बच रहे हैं. लेकिन, सूत्रों की माने तो सोनू अपनी भाभी को आइसक्रीम लाकर खिला रहा था, जिसके बाद दोनों भाइयों में कहा सुनी हो गई और बड़े भाई ने छोटे भाई के ऊपर चाकू उठाकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और घर छोड़कर फरार हो गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *