ग्रामीण ले जा रहे थे दाह-संस्कार करने तो पुलिस ने किशोरी के शव को जब्त कर कराया पोस्टमार्टम ; जाने क्या है मामला ?

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत मीरपुर जुअरा गांव में ग्रामीण एक किशोरी के शव को दाह-संस्कार करने के लिए ले जा रहे थे, तभी किसी ग्रामीण ने 112 डायल पुलिस को इसकी सूचना दे दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव यात्रा से शव को जब्त कर थाना लाया. उस दौरान शव यात्रा में अफरातफरी मच गई. अमृत किशोरी अवतार नगर थाना क्षेत्र के निवासी खिलाड़ी राय की 17 वर्षीय पुत्री पारो कुमारी उर्फ अंजली कुमारी बताई गई है. पूछताछ के क्रम में मृत किशोरी की बूढ़ी मां ने बताया कि उसके पिता कोलकाता में मजदूरी करते हैं. भाई भी बाहर नौकरी करता है.

घर पर वह और उसकी पुत्री ही रहते हैं. पारो मानसिक रूप से कमजोर भी थी. उसके द्वारा बीती देर रात्रि फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया गया. सुबह में जब वह जगी तो उसे फंदे पर लटके पाया तो इस घटना की सूचना गांव वालों को दी. जिसके बाद गांव वालों ने सहयोग करते हुए किशोरी के शव को दाह-संस्कार कर देना उचित समझा और संस्कार के लिए शव लेकर चले गए. जिसके बाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया. हालांकि इस मामले में शक जाहिर की गई है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. वहीं सभी की निगाहें अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है जिससे खुलासा होगा कि किशोरी की मौत किन कारणों से हुई है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Add

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *