पहले आभूषण व्यवसायी के बाइक पर चाकू मारा ; मना करने पर बाप-बेटा दोनों के ऊपर किया चाकू से हमला

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत साढ़ा ढाला स्थित कृष्णा ज्वेलर्स दुकान के बाहर खड़ी उनकी बाइक पर चार बदमाशों ने चाकू से वार करना शुरु कर दिया. यह देखकर बाप-बेटा दोनों दुकान से बाहर निकले तो चारों बदमाशों ने उनके ऊपर भी चाकू से हमला कर दिया. घटना करीब 8:30 रात्रि की है. जख्मी बाप-बेटा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा खेमाजी टोला निवासी 39 वर्षीय राजा सोनी एवं उनका 17 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार सोनी बताये गये हैं.

इस घटना की सूचना पर 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन प्रारंभ किया. वहीं दोनों जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका एक्स-रे कराया गया. आर्यन के शरीर के दो जगहों पर चाकू के जख्म बने हैं. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि दोनों जख्मी का उपचार कर एक्स-रे भी कराया गया है. दोनों की स्थिति ठीक है. इस घटना के संबंध में जख्मी पिता-पुत्र ने बताया कि चार बदमाश नशे में आकर उनके दुकान के बाहर खड़ी उनकी बाइक का सीट चाकू से फार रहे थे. जब उनके द्वारा मना किया गया तो वे उनके साथ मारपीट कर उनके उपर चाकू से हमला कर दिए. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *