खाताधारकों का लाखों रुपए गबन करने वाले CSP संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के भेल्दी थानान्तर्गत एक सीएसपी संचालक द्वारा खाताधारकों का लाखों रुपए की राशि गबन करने के मामले में जांचोपरांत उस सीएसपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि बीते तीन जून को भेल्दी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थानान्तर्गत उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, भेल्दी के सीएसपी संचालक द्वारा 03 खाताधारकों के कुल 10 लाख 36 हजार रूपया उनके खाते में डालने के बजाय गबन कर लिया गया है. इस संबंध में पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर भेल्दी थाना कांड सं0-143/25 बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर सीएसपी संचालक भेल्दी थाना क्षेत्र के शोभेपुर गांव निवासी राजेंद्र राय के पुत्र मुकेश कुमार राय को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा कांड में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया है तथा अन्य खातों से भी राशि गबन करने की बात स्वीकार की गयी है. जिस संबंध में अनुसंधान की जा रही है. वहीं अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. छापामारी टीम में भेल्दी थाना अध्यक्ष एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *