झाड़ी में छुपाकर रखा गया 21 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद ; धंधेबाज फरार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत अरना उतर टोला गांव स्थित झाड़ी में छुपाकर रखे गये भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब्त कर लिया है. इस मामले में मशरक थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दारोगा पंकज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी तो झाड़ी में छुपाकर रखा गया 21 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त किया गया. जब्त शराब की कुल मात्रा 189 लीटर बताई गई है. वहीं पुलिस बल को आता देख शराब धंधेबाज अरना पूरब टोला के विनय कुमार और चांद कुदरिया गांव निवासी भिखारी मांझी घने झाड़ी का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए.

बताया जा रहा है कि धंधेबाज शराब बेचने के फिराक में थे तभी गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया. इस मामले में मशरक थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाजो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि आप अपने गांव में अवांछनीय तत्वों की गतिविधियों की सूचना उन्हें दें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखतें हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Add

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *