पहचान का गलत फायदा उठाकर साइबर अपराधी ने कंपनी का उड़ा दिया 7 करोड़

0 minutes, 2 seconds Read

GOPALGANJ DESK –  हरियाणा से गोपालगंज पहुंची पुलिस ने गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के खरगी छाप गांव में छापामारी कर एक बड़े साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधी स्थानीय निवासी 38 वर्षीय विशाल उर्फ विवेक बताया गया है जो कि एमएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक की पहचान का दुरुपयोग कर 6.96 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है. मामला 19 मई से 27 मई 2025 का है. आरोपी ने कंपनी के एक कर्मचारी महेश चंद्र उपाध्याय को वॉट्सऐप पर संदेश भेजा. उसने खुद को कंपनी का मालिक ‘रूप बंसल’ बताया.

 

जिसके बाद कंपनी के ICICI बैंक खाते से 24 किस्तों में 6.96 करोड़ रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए. इस मामला के संज्ञान में आने के बाद पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना दक्षिण गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया. जांच में आरोपी का पता लगते ही हरियाणा पुलिस की टीम गोपालगंज पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से खरगी छाप गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि इस मामले में बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर व्हाट्सएप चैट, बैंक लेनदेन एवं अन्य विषयों पर गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है.

Add

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *