दो पक्षों के बीच गोलीबारी में दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति के सीने में दाग दी गई गोली ; दो हत्या से बाजार में सनसनी

0 minutes, 2 seconds Read

BHOJPUR DESK – बिहार में आजकल बात-बात पर गोली चल रही है. हत्याएं और लूट हो रही हैं. ताजा मामला भोजपुर जिले से सामने आया है. जहां, जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव में एक मामूली विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान मांझिल यादव उर्फ चंदन यादव और मो सोनू के रूप में हुई है. वैसे पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी राज, एएसपी परिचय कुमार, गड़हनी थानाध्यक्ष रणबीर कुमार और आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. एएसपी परिचय कुमार ने बताया, आपसी विवाद में दोनों पक्षों से गोलीबारी हुई,

 

Add

जिसमें दो लोगों की मौत हुई है. एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद किया गया है. मामले की गहन जांच की जा रही है. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती देर शाम रतनाढ़ गांव में सतीश साह की अंडा दुकान के पास मो सोनू अपने कुछ दोस्तों के साथ मोबाइल पर आईपीएल का फाइनल मैच देख रहा था. उसी समय चंदन यादव अपने दोस्तों के साथ दुकान पर पहुंचा और सोनू से चखना और सिगरेट लाने को कहा. सोनू के मना करने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई.

 

विवाद बढ़ने पर चंदन और उसके दोस्तों ने सोनू को धक्का देकर उसके सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सोनू की हत्या के बाद उसके दोस्तों ने जवाबी कार्रवाई में कमर से पिस्टल निकाली और चंदन को पहले पेट में गोली मार दी. जख्मी हालत में भाग रहे चंदन को दौड़ा-दौड़ा कर दो और गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई. बताया गया है कि चंदन यादव बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करता था और अपने बेटे के जन्मदिन के लिए आठ दिन पहले गांव आया था. वहीं सोनू ने हाल ही में इंटर की पढ़ाई पूरी की थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *