छपरा में नहीं थम रहा हत्याओं का दौर ; अब एक किशोर की चाकू गोदकर हत्या

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अब एक किशोर की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है. घटना छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत राहत रोड सीढ़ी घाट का है, जहां मृत किशोर की पहचान छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत मिशन रोड मोहल्ला निवासी राजू श्रीवास्तव के 15 वर्षीय पुत्र अभित श्रीवास्तव के रूप में की गई है. शव की पहचान होते ही परिवार वाले रोते-पीटते सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चीख-पुकार मचा हुआ है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा,

Add

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हालांकि इस मामले में परिजन कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. वहीं इस विषय में पूछे जाने पर नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शहर के राहत रोड के नीचे सीढ़ी घाट के समीप एक किशोर की चाकू मारकर हत्या की गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फिलहाल पुलिस हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

नशेड़ियों का अड्डा है यह सीढ़ी घाट क्षेत्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीढ़ी घाट नशेड़ियों का अड्डा है. जहां स्मैक पीने के साथ-साथ शराब पीने के लिए भी लोग दियारा की तरफ जाते हैं. इस हत्या को भी नशेड़ियों के जमावड़े से जोड़कर देखा जा रहा है. ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि वह मिशन रोड से सीढ़ी घाट की तरफ किसके साथ और क्या करने गया था. फिलहाल यह तो जांच का विषय है. पुलिस हत्या के सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *