जिले में दो अज्ञात शव बरामद ; एक शव नदी से तो दूसरा शव रेलवे ट्रैक से पुलिस ने किया बरामद ; पोस्टमार्टम के बाद रखा गया सुरक्षित

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पुलिस ने दो अज्ञात शवों को बरामद किया है. काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाने के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों ही शवों को 72 घंटे तक के लिए सुरक्षित रखा गया है. जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत दयालचक गंगा नदी से एक अधेड़ व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है. नदी में शव होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

Add

वहीं, दूसरी घटना में छपरा जंक्शन के रेलवे स्टेशन वाशिंगपीट के समीप से एक अधेड़ का शव पुलिस ने बरामद किया है. सूचना के बाद छपरा रेल थाना ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराई जाने के बाद उसे सुरक्षित रखा गया है. बता दें कि दोनों ही अज्ञात का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद 72 घंटे तक के लिए उसे सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि पहचान हो सके.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *