छेड़खानी को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प के बाद गांव में पुलिस बल तैनात ; डीएम एसपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच-पड़ताल

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में छेड़खानी को लेकर उठे विवाद में दो समुदायों के बीच झड़क हो गई. लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात्रि में ही स्थिति को संभाला और गांव में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई. वही निरीक्षण को लेकर डीएम, एसएसपी, ग्रामीण एसपी एवं अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल प्रारंभ किया. इस संबंध में एसपी डॉक्टर आशीष ने बताया कि मांझी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थानान्तर्गत गुर्दा कला ग्राम में छेड़खानी को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया.

Add

जिसमें दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हो गये हैं. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मांझी थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया. इसी क्रम में जिलाधिकारी सारण, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दोषियों की पहचान कर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया.

वहीं विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर घटनास्थल एवं आस-पास के संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. वर्तमान स्थिति सामान्य है. अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. सारण पुलिस ने आमजनों से अपील किया है कि अफवाह और भ्रामक खबरों से बचें और ऐसा करने वालों के बारे में स्थानीय पुलिस या सारण जिला कंट्रोल रूम को सूचित करें.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *