आपसी विवाद को लेकर भाईयों के बीच हुई चाकूबाजी में तीन जख्मी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमनौर हरनारायण पंचायत स्थित पुरवारी पट्टी गांव में दो भाइयों के आपसी विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट व चाकूबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी में एक पक्ष से स्थानीय निवासी अनिल सिंह के पुत्र रौनक कुमार सिंह, राज शेखर सिंह जख्मी हुए. वहीं दूसरे पक्ष से चुनूं सिंह के पुत्र लक्की सिंह जख्मी हैं. जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि आपसी विवाद को लेकर कई दिनों से उनके बीच तनातनी चल रही थी.

Add

आज फिर बहस शुरू हुई और तू-तू, मैं-मैं के बाद बात बढ़ते हुए मारपीट में बदल गई और देखते ही देखते चाकू बाजी होने लगी. उस दौरान चाकू लगने से तीनो गम्भीर रूप से जख्मी हो गए. तब परिजनों ने आनन-फानन में उनको अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रौनक सिंह व राज शेखर सिंह को उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गई. वहीं इस घटना में संलिप्त एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस मामले में थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर चाकूबाजी हुई है. दोनो तरफ से आवेदन दिया गया है. एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछ ताछ किया जा रहा है. जांच कर कार्रवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *