किसी भी थाने में अब थानाध्यक्ष नहीं बन सकेंगे बिहार के ये पुलिसकर्मी ; पुलिस मुख्यालय ने जारी की नई गाइडलाइन

0 minutes, 1 second Read

 

PATNA DESK –  पुलिस मुख्यालय ने थानाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. इसके तहत, जिन पुलिसकर्मियों को कोर्ट ने दोषी ठहराया हो, वे थानाध्यक्ष नहीं बन सकते. साथ ही, जिन्हें किसी केस की जांच में अभियुक्त बनाया गया हो, नैतिक अधमता के मामले में विभागीय जांच में दोषी पाया गया हो, या विभागीय जांच अथवा पुलिस नियमों के उल्लंघन में तीन या अधिक बार सजा मिली हो, वे भी थानाध्यक्ष के पद पर नियुक्त नहीं होंगे.

Add

सजा का प्रभाव रहने तक जिम्मेदारी नहीं

दोषी पुलिस अधिकारियों को तब तक थानाध्यक्ष या अंचल पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात नहीं किया जाएगा, जब तक उनकी सजा का प्रभाव लागू रहे. इस नए आदेश से बिहार में कई पुलिसकर्मियों के थानाध्यक्ष बनने का रास्ता बंद हो गया है. कई के खिलाफ जांच चल रही है, और कुछ को पहले ही विभागीय सजा मिल चुकी है.

थानाध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी

पहाड़पुर से स्थानांतरित होकर कल्याणपुर आए दारोगा संजय सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के बयान के आधार पर यह कार्रवाई की गई. संजय सिंह पर कांड का प्रभार नहीं सौंपने के आरोप में यह प्राथमिकी दर्ज हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *