सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के कारण उमड़ रही भीड़ ; धक्का-मुक्की में टूट गया कांच का दरवाजा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर अस्पताल में सुविधाएं बढ़ने के बाद दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. जिसके कारण जहां पर्ची काउंटर और दवा काउंटर से लेकर विभिन्न वार्डों के बाहर दर्जनों की संख्या में लोग लाइन में खड़े देखे जा सकते हैं. पहले उपचार करने को लेकर मरीजों में आपाधापी हुई मची रह रही है. कभी पर्ची काउंटर पर मरीज आपस में बकझक कर ले रहे हैं तो कहीं वार्ड में चिकित्सक से पहले दिखाने के लिए आपाधापी मच रही है. इसी क्रम में आज मेडिसिन वार्ड में मरीजों की आपाधापी के दौरान वार्ड के दरवाजे का ग्लास टूटकर बिखर गया.

उस दौरान मरीजों के बीच बकझक को देख ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सुभाष कुमार शर्मा ने मरीजै को समझाया कि अगर हो-हल्ला करेंगे तो वह उठ कर चले जाएंगे. जिसके बाद मरीज शांत हुए और कतारबद्ध होकर चिकित्सक कक्ष में उपचार कराने लगे. हालांकि संध्या पहर वार्ड बंद होने तक दर्जनों मरीज खड़े रहे और चिकित्सक के द्वारा भी सभी मरीजों का उपचार कर निशुल्क के जांच के साथ लगभग सभी दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई. जिसको लेकर मरीजों का विश्वास सदर अस्पताल के प्रति बढ़ा है और प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *